विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार
नोएडा, गुरुवार, 07 मार्च 2024। विदेशी नागरिकों से कथित रूप से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का पुलिस ने खुलासा कर वहां से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 108 में चल रहे एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 4 कार, 18 लैपटॉप, 17 हैडफोन, नेट राउटर आदि बरामद किये हैं। मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग अमेरिका और अन्य देशों में रहने वाले लोगों के कंप्यूटर में वायरस डाल देते हैं, तथा उसे ठीक करने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने करोड़ों रुपए की ठगी करने की बात स्वीकार की है।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
