बस-ट्रक भिड़ंत में तीन की मौत, 35 घायल
सागर, गुरुवार, 07 मार्च 2024। मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई खिमलासा रोड पर आज बस और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत में तीन की मौत हो गयी और 35 यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुरई में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर रूप से दो घायलों को जिला चिकित्सालय सागर रैफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुबह खिमलासे से खुरई के रास्ते सागर की ओर जा रही यात्री बस की सागर की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना में बस और ट्रक चालकों सहित एक अन्य महिला की मौत हो गयी। वहीं, बस में सवार घायल 35 यात्रियों मे 31 को खुरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिसमे से गंभीर रूप से दो घायलो को जिला चिकित्सालय सागर रैफर किया गया है।
Similar Post
-
मोहन यादव पद छोड़ें, जमीन घोटाले पर श्वेत पत्र जारी किया जाए: कांग्रेस
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मु ...
-
बिहार, मप्र और गुजरात में तीन विधानसभा सीटों के लिए 30 जुलाई को उपचुनाव
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार ...
-
स्काईरूट ने स्वदेश विकसित रॉकेट 'विक्रम-1' के प्रक्षेपण के संभावित समय की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। हैदराबाद आधारित कंपनी स्काईर ...
