धवन के नाबाद 99 रन के बावजूद डीवाई पाटिल ब्ल्यू की टीम हारी
नवी मुंबई, गुरुवार, 07 मार्च 2024। भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की नाबाद 99 रन की पारी के बावजूद डीवाई पाटिल ब्ल्यू को गुरुवार को यहां डीवाई पाटिल टी20 कप के पहले क्वार्टर फाइनल में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
बांग्लादेश में 2022 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान आखिरी बार भारत की ओर से खेलने वाले 38 साल के धवन पारी का आगाज करते हुए नाबाद वापस लौटे और उन्होंने सिर्फ 51 गेंद में नाबाद 99 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के मारे जिससे डीवाई पाटिल ब्ल्यू ने छह विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कैग ने सलामी बल्लेबाज वरूण लवांडे (73) और समरवीर सिंह (45) की तेजतर्रार पारियों से 19.1 ओवर में चार विकेट पर 185 रन बनाकर जीत दर्ज की। डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय मैदान पर एक अन्य क्वार्टर फाइनल में टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने इंडियन ऑयल को 60 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
Similar Post
-
कोशिश कर रहा हूं कि बल्लेबाज मेरी गेंद का अनुमान नहीं लगा पाएं: होल्डर
मुंबई, रविवार, 15 फरवरी 2026। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जैसन हो ...
-
इटली को हराकर सुपर आठ में जगह पक्की करने उतरेगा इंग्लैंड
कोलकाता, रविवार, 15 फरवरी 2026। दो बार का चैंपियन इंग्लैंड सोमव ...
-
नेपाल पर बड़ी जीत से सुपर आठ में पहुंचा वेस्टइंडीज
मुंबई, रविवार, 15 फरवरी 2026। अनुभवी ऑलराउंडर जैसन होल्डर की अग ...
