योद्धा का दूसरा गाना तेरे संग इश्क हुआ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा का दूसरा गाना ‘तेरे संग इश्क हुआ’ रिलीज हो गया है। सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी योद्धा का निर्माण करण जौहर ने किया है। कुछ दिनों फिल्म योद्धा का पहला गाना जिंदगी तेरे नाम रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। अब योद्धा का दूसरा गाना तेरे संग इश्क हुआ भी रिलीज कर दिया है। तेरे संग इश्क हुआ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के बीच केमिस्ट्री देखने को मिली है। इस गाने को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है। वहीं, इसे कंपोज तनिष्क बागची ने किया है और इसके लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की अहम भूमिका है।यह एक एक्शन फिल्म है। फिल्म योद्धा इस साल 15 मार्च को रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
