मैदान का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म मैदान फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहमान के जीवन पर आधारित है। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन ने 1952 से 1962 तक रहे भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार भी कहा जाता है। फिल्म मैदान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में वर्ष 1952 से लेकर वर्ष 1962 तक के उस दौर को दिखा गया है, जिसे खेल जगत में भारतीय फुटबॉल का गोल्डन एरा माना जाता है। इस दौरान कोलकाता के मैदानों से किस तरह से इंडियन फुटबॉल का उदय हुआ और कोच सैयद अब्दुल रहीम के कड़े संघर्ष के बाद एशियाई गेम्स में भारतीय टीम ने कई गोल्ड मेडल जीते। फिल्म मैदान में प्रियामणि, रुद्रनील घोष और गजराज राव भी हैं। बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
