कार्तिक आर्यन ने शुरू की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 2 लोगों को खूब पसंद आई थी। ‘भूल भुलैया’ के तीसरे पार्ट ‘भूल भुलैया 3’ में भी कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका है। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू हो गई है। कार्तिक आर्यन ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने घर में एक मंदिर के सामने प्रार्थना करते हुए फिल्म की शुभ शुरुआत के लिए आशीर्वाद मांगते हुए अपनी एक फोटो शेयर की।
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन भगवान के आगे हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने बताया है कि उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू हो गई है। कार्तिक आर्यन ने इसके साथ लिखा है, आज मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म शुरू हो रही है। कार्तिक आर्यन ने हैशटैग के साथ शुभारंभ और भूल भुलैया 3 लिखा है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की भी अहम भूमिका है।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
