सिग्नेचर ग्लोबल आवास परियोजनाओं के लिए हर साल 1,200 करोड़ रुपये तक की जमीन खरीदेगी
रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल आवास परियोजनाओं के लिए हर साल 1,000-1200 करोड़ रुपये की जमीन खरीदेगी। पनी के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि जोरदार उपभोक्ता मांग को देखते हुए यह फैसला किया गया। उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि पिछले दो साल में सभी खंडों में आवास की मांग बहुत मजबूत रही है। इनमें किफायती खंड, मध्यम आय खंड, प्रीमियम खंड और लक्जरी खंड शामिल हैं। अग्रवाल को उम्मीद है कि बेहतर आर्थिक वृद्धि से मांग की गति बनी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी विकास योजनाओं के तहत जमीन खरीदने के लिए हर साल 1,000-1200 करोड़ रुपये निवेश करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के अलावा कंपनी आवास परियोजनाओं के विकास के लिए भूस्वामियों के साथ साझेदारी के लिए भी तैयार है।
Similar Post
-
प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ...
-
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार स ...
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
