3 दिन में 50 करोड़ के पार हुई शैतान
अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म 'शैतान' से इन दिनों सिनेमाघरों की रौनक बढ़ गई है। दर्शक फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और थिएटर की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। उन्हें लीक से हटकर बनाई गई इस फिल्म की कहानी आकर्षित कर रही है। फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी। इसने तीन दिन में ही भारत में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का खास आंकड़ा छू लिया है। 'शैतान' ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
इसके बाद शनिवार को भी इसका जादू बरकरार रहा और इसने 18.75 करोड़ रुपए अपनी झोली में डाल लिए। अब तीसरे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने रविवार (10 मार्च) को 20 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 53.50 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इस मामले में अजय की ही फिल्म 'भोला' पिछड़ गई जो पिछले साल 30 मार्च को रिलीज हुई थी। ‘भोला’ ने तीन दिन में 30.8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 'शैतान' ने पूरी दुनिया में 60 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके डायरेक्टर विकास बहल और प्रोड्यूसर अजय देवगन हैं। माधवन ‘शैतान’ के नेगेटिव किरदार में दिखाई दे रहे हैं।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
