हावड़ा सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर ममता बनर्जी के भाई ने अप्रसन्नता जताई
कोलकाता, बुधवार, 13 मार्च 2024। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के छोटे भाई बाबुन बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट से प्रसून बनर्जी को फिर से पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने पर नाखुशी जताई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया, लेकिन कहा कि वह हावड़ा सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। बाबुन बनर्जी इस समय दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हावड़ा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन से खुश नहीं हूं। प्रसून बनर्जी सही चयन नहीं हैं। कई और सक्षम उम्मीदवार थे जिनकी अनदेखी की गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रसून ने मेरा जो अपमान किया था, मैं कभी उसे नहीं भूल सकता।’’ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी प्रसून बनर्जी तृणमूल कांग्रेस से हावड़ा सीट का दूसरी बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें तीसरी बार भी उम्मीदवार बनाया गया है।
Similar Post
-
‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग शामिल होंगे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
रांची, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्र ...
-
मिजोरम में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
आइजोल, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। मिजोरम के आइजोल जिले में एक व्य ...
-
तमिलनाडु में एक नवंबर से 1,000 रुपये से अधिक की शराब खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य
चेन्नई, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टा ...
