तेजस्वी ने कैलिफोर्निया में लिया मैक्सिकन भोजन का आनंद
'बिग बॉस 15' की विजेता तेजस्वी प्रकाश को कैलिफोर्निया के सैन जोस में मैक्सिकन भोजन का आनंद लेते देखा गया। तेजस्वी ने इससे पहले अपने फैंस को मैक्सिको के प्यूर्टो वालार्टा से अपनी यात्रा की झलक दिखाई थी। वहीं, अब एक्ट्रेस कैलिफोर्निया के सैन जोस में हैं, जहां वह मैक्सिकन भोजन का लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंनेे इंस्टाग्राम पर भोजन की स्वादिष्ट झलकियां शेयर की। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 'नागिन 6' में नजर आने वाली तेजस्वी ने भोजन की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें चीज़ विद नाचोस, जलेपीनो पेपर, चूरोस विद हॉट चॉकलेट और मैक्सिकन ड्रिंक देखी जा सकती है। तेजस्वी ने हॉल्टर नेक वाली बैकलेस शिमरी ड्रेस पहने हुए आकर्षक तस्वीरें शेयर की। पोस्ट को उनके प्रेमी करण कुंद्रा ने लव रिएक्शन दिया। अभिनेत्री को 'सिलसिला बदलते रिश्तों का', 'कर्ण संगिनी', 'पहरेदार पिया की' और 'स्वरागिनी - जोड़े रिश्तों के सुर' में उनके काम के लिए जाना जाता है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
