उपचार प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहा हूं : मोहम्मद शमी
नई दिल्ली, बुधवार, 13 मार्च 2024। मोहम्मद शमी के चोटिल टखने के ऑपरेशन के बाद अब टांके काट दिए गए हैं और इस भारतीय तेज गेंदबाज ने बुधवार को कहा कि वह उपचार प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे हैं। वनडे विश्व कप में 24 विकेट लेने वाले शमी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पिछले महीने अपने चोटिल टखने का ऑपरेशन करवाया था और इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी नहीं खेल पाएंगे।
शमी ने अपनी तीन तस्वीरों के साथ एक्स पर पोस्ट किया ,‘‘सभी को नमस्कार। मैं अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया का अपडेट देना चाहता हूं। ऑपरेशन को 15 दिन हो गए हैं और हाल में टांके भी काट दिए गए। मैं अपनी इस प्रगति से खुश हूं और उपचार प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहा हूं।’’ इस 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया था कि शमी और एक अन्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
