मर्डर मुबारक में ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री फिल्म मर्डर मुबारक में ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी। फिल्म मर्डर मुबारक में सारा अली खान, डिंपल कपाडिय़ा, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा, सुहेल नायर और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे काम करते नजर आएंगे। फिल्म में सारा अली खान शहरी ग्लैमरस गर्ल के किरदार में नजर आने वाली हैं। मर्डर मुबारक में सारा अली खान का किरदार उनके द्वारा किए गए सभी किरदारों से बेहद अलग है, जिसमें उन्होंने एक ग्लैमरस परसोना वाली लडक़ी की भूमिका निभाई है। सारा ने कहा कि मुझे एक शहरी और ग्लैमरस गर्ल का किरदार निभाए लंबा समय हो गया है। यह कुछ ऐसा नहीं है, जिसके साथ मैं खुद जुड़ती हूं। मैं उस तरह की लडक़ी हूं जो अपने बालों का झल्ला छोडक़र सलवार कमीज पहनकर बाहर जाना पसंद करती हैं।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
