श्रीलंका ने भारत के 21 और मछुआरों को पकड़ा, राजनीतिक दलों ने केंद्र से कार्रवाई करने की मांग की
चेन्नई/कोलंबो, रविवार, 17 मार्च 2024। श्रीलंकाई नौसेना ने उसके समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर मछलियां पकड़ने के लिए भारत के 21 और मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसेना ने बताया कि मछुआरों को जाफना के डेफ्ट द्वीप के समीप शनिवार को पकड़ा गया और उन्हें कांकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया है। उनकी नौकाओं को भी जब्त किया गया है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई और पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने रविवार को 21 और भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार से तुरंत उनकी रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इन गिरफ्तारियों से एक दिन पहले श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को उत्तरी जाफना में करैनगर तट से कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को पकड़ा था। श्रीलंका ने इस साल अभी तक कम से कम 146 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलई और पीएमके के शीर्ष नेता अंबुमणि रामदास ने कहा कि श्रीलंका ने 21 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी दो नौका भी जब्त की हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे पत्र में अन्नामलई ने कहा, ‘‘हम श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के रामेश्वरम से 21 मछुआरों को पकड़े जाने तथा इन मछुआरों की दो नौकाओं को जब्त किए जाने पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। हम गिरफ्तार किए गए मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हैं।’’
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
