करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की आने वाली फिल्म ‘क्रू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म क्रू के ट्रेलर में तब्बू, करीना कपूर और कृति सैनन के साथ दिलजीत दोसांझ की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर के शुरुआत में एक ऑफिसर कहती हैं “सोना कहां है?” बस इस डायलॉग के बाद से करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की एक उथल-पुथल वाली जर्नी की शुरुआत हो जाती है इसमें कोहिनूर नाम की एक एयरलाइन कंपनी है, जिसके इर्द-गिर्द फिल्म क्रू की कहानी घूमती है। फिल्म क्रू को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है जिसके निर्देशक राजेश कृष्णन हैं। यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
