वरुण धवन ने फिर शुरू की ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने फिर से अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। वरूण धवन ने कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया था। अब उन्होंने फिर से ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग शुरू कर दी है।वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘बेबी जॉन’ के सेट से अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘काम पर वापसी, बेबी जॉन।’
‘बेबी जॉन’ का निर्देशन ए कालीस्वरन कर रहे हैं। एटली इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 31 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
