मडगांव एक्सप्रेस का गाना हम यहीं रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म मडगांव एक्सप्रेस का गाना ‘हम यहीं’ रिलीज हो गया है। कुणाल खेमू फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के साथ निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी की मुख्य भूमिका है। फिल्म का गाना ‘हम यहीं’ रिलीज हो गया है। गाने के साथ कुणाल खेमू ने गायन-गीत लेखन के क्षेत्र में डेब्यू किया है। हम यहीं गाना कुणाल खेमू द्वारा सह-संगीतबद्ध, गाया और लिखा गया है। गाना ‘हम यहीं’ दोस्तों के अनमोल यादों को याद दिलाता है, जिसमें साझेदारी और खुशी का एहसास है। गाने का संगीत अंकुर तिवारी कंपोज किया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस में बनी ‘मडगांव एक्सप्रेस’ एक कॉमेडी फिल्म है, जो तीन दोस्तों के एक अतरंगी रोड ट्रिप पर आधारित होगी। फिल्म में तीन बचपन के दोस्त गोवा की यात्रा पर निकलते हैं, बीच रास्ते में उनके साथ क्या-क्या गुजरती है इसे हलकी-फुल्की कॉमेडी के रूप में फिल्म में पेश किया गया है। फिल्म 22 मार्च को रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
