पोस्टर के बाद जारी हुआ मिर्जापुर-3 का टीजर
प्रतिभाशाली अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के दो सीजन आ चुके हैं। ये दोनों ही सीजन दर्शकों के दिलों पर छा गए। फैंस को अब इस सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच ‘मिर्जापुर 3’ का पहला लुक सामने आ गया है। मुंबई में मंगलवार (19 फरवरी) को आयोजित एक इवेंट में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर कई फेमस वेब सीरीज को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई है। प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के वीडियो शेयर किए हैं।
इसमें ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक आउट किया गया है। कुर्सी में लगी आग ये बया कर रही है कि इस बार भी इसकी पावर को हासिल करने के लिए खून-खराबा होगा। अब इसका टीजर भी सामने आ गया है। इसमें ‘कालीन भैया’ और ‘गुड्डू भैया’ को देखा जा सकता है। वीडियो में ‘मिर्जापुर 3’ के कुछ सीन्स देख सकते है। इसमें ‘कालीन भैया’ एक शांत जगह पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वो कहते हैं, “भूल तो नहीं गए हमें?” इसके बाद आप देख सकते है कि कैसे ‘गुड्डू भैया’ और ‘बीना’ ने एक-दूसरे का हाथ थामे हुए है।
सीरीज से श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा, ईशा तलवार की भी झलक देखने को मिली। इस टीजर को देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन कितना धमाकेदार होने वाला है। दो दिन पहले अली फजल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो डायलॉग बोल रहे हैं, “शुरू हम मजबूरी में किए थे, अब मजा… शुरू हम मजबूरी में किए थे, अब और भी ज्यादा मजा आने वाला है। आप तैयार हैं। कल। 19 मार्च। सबकुछ होने वाला है।” सीरीज का पहला सीजन 2018 में वेबकास्ट हुआ था, जबकि 2020 में यह सीरीज दूसरे सीजन के साथ लौटी थी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
