पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सईद अहमद का निधन
लाहौर, गुरुवार, 21 मार्च 2024। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान और अपने समय के धुरंधर बल्लेबाज सईद अहमद का यहां 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । अहमद ने 41 टेस्ट खेलकर पांच शतक और 16 अर्धशतक समेत 2991 रन बनाये थे । उन्होंने आफ स्पिन गेंदबाजी से 22 विकेट भी लिये थे । उन्होंने 1958 में ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के जरिये पदार्पण किया था । उन्होंने आखिरी मैच 1972 . 73 के दौरे पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेला था । उनके कैरियर का हालांकि उस दौरे पर विवादित अंत हुआ । पाकिस्तान बोर्ड का मानना था कि सिडनी की हरी भरी पिच पर डेनिस लिली का सामना करने से बचने के लिये उन्होंने कमर की चोट का झूठा बहाना बनाया । अहमद को अनुशासन कारणों से दौरे से बुला लिया गया और फिर पाकिस्तान के लिये कभी उनका चयन नहीं हुआ । सईद के सौतेले भाई युनूस अहमद ने भी पाकिस्तान के लिये चार टेस्ट खेले थे ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
