वेबसीरीज हीरामंडी: दि डायमंड बाजार की रिलीज डेट फाइनल
बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आने वाली वेबसीरीज हीरामंडी: दि डायमंड बाजार पहली मई को रिलीज होगी। फिल्म में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म वेश्याओं और उनकी जिंदगी को लेकर बुनी गई है। वर्ष 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित हीरामंडी कोठों में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति की कहानी बयां करती है। फिल्म पहली मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। संजय लीला भंसाली ने कहा कि मैं पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूं उनके जुनून और समर्पण के लिए, जो उन्होंने ‘हीरामंडी: दि डायमंड बाजार’ की दुनिया को नेटफ्लिक्स पर लाने के लिए दिखाई है। इसे 1 मई को रिलीज करने के साथ हम दुनिया भर के दर्शकों को इसे देखने और अपना प्यार और सम्मान से हमें नवाजऩे का इंतजार नहीं कर सकता हूं।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
