राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता महत्वपूर्ण: नौसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 29 मार्च 2024। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को हासिल करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता और एकीकरण के महत्व पर बल दिया है। नौसेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि एडमिरल कुमार ने गुरुवार को स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन का दौरा किया और 79 वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों को संबोधित किया। नौसेना प्रमुख ने भारत की समुद्री विरासत और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्रीय विशिष्टता स्थापित करने में देश के भूगोल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को लागू करते हुए भारतीय नौसेना के युद्ध के लिए तत्पर, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार बल में परिवर्तित होने पर प्रकाश डाला।
एडमिरल कुमार ने समुद्री डकैती के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशनों सहित भारतीय नौसेना द्वारा हाल ही में चलाए गए कुछ अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत के व्यापार और अन्य समुद्री हितों की रक्षा में नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सशस्त्र बलों के भीतर एकजुटता और एकीकरण के महत्व पर भी बल दिया।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
