अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर रिलीज
दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिशियन अमर सिंह चमकीला की कहानी पर बेस्ड है, जिसका किरदार पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ निभाते दिख रहे हैं। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि म्यूजिक की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए उन्हें दुनिया से किस तरह लडऩा पड़ा था। इस फिल्म में लीड रोल में परिणीति चोपड़ा भी हैं, जो बतौर सिंगर के रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी गजब की लग रही है। दो मिनट 37 सेकंड के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि अमर सिंह चमकीला ने ज़ीरो से अपनी शुरुआत की थी।
एक वक्त था, जब उन्हें कोई नहीं जानता था और अपना नाम कमाने की चाहत उनकी आंखों में हमेशा दिखा करती थी। जब गाना शुरू किया तो उन पर गंदे गाने के भी ढेरों आरोप लगे, लेकिन ऐसी बातें उन्हें आगे बढऩे से रोक नहीं पाई। हालांकि, एक तरफ जहां उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही थी, वहीं दूसरी तरफ उनके लिए दुश्मन भी बढ़ रहे थे। आलम यह था कि उन पर गंदे गाने के आरोप लगे और लोगों का एक बड़ा समूह उनके खिलाफ भी होता चला गया।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
