तमन्ना भाटिया ने की डिजाइनर राहुल मिश्रा की तारीफ
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मशहूर फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा है कि उनकी क्रिएटिविटी कमाल की है। तमन्ना ने एक कवर के लिए डिजाइनर के एक्सक्लूसिव ब्राइडल कलेक्शन में राहुल मिश्रा के साथ सिंगापुर में शूटिंग की थीं। बता दें कि राहुल मिश्रा पेरिस में फैशन वीक से निमंत्रण पाने वाले पहले भारतीय डिजाइनर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शूट से जुड़ी कई चीजें शेयर की और उन्हें शानदार बताया। शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तमन्ना ने डिजाइनर की सराहना की और लिखा, "डियर राहुल, आप और आपकी क्रिटिविटी कमाल की है, शूटिंग के दौरान मैंने बेहतरीन समय बिताया।" उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए इंस्टा पोस्ट में कहा था, ''तमन्ना पारंपरिक रूप से जुड़ी हुई है, लेकिन फैशन के प्रति उनका दृष्टिकोण बेहद शानदार है।''
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
