वैश्विक स्तर पर क्रू ने दो दिन में पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा
करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर फिल्म 'क्रू' दुनिया भर में ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 'क्रू' ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी धुआंधार कारोबार कर रही है। महज दो दिनों में फिल्म ने 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है। 'क्रू' की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है। जिसके मुताबिक 'क्रू' ने पहले दिन दुनिया भर में 20.07 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं दूसरे दिन 21.06 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। यानी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के दो दिनों का कुल कलेक्शन 21.06 करोड़ रुपए हो गया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 'क्रू' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने दो दिनों में 18.85 करोड़ रुपए की कमाई की है। राजेश कृष्णन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स, एकेएफसी और कम्युनिकेशन नेटवर्क प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले अनिल कपूर, शोभा कपूर, एकता कपूर और रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू लीड रोल में हैं तो वहीं कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ और खेसारी लाल यादव का भी अहम किरदार है।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
