12 साल से अटकी है अमिताभ बच्चन की फिल्म
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की 12 साल से अटकी फिल्म शूबाइट रिलीज हो सकती है। निर्देशक शुजीत सरकार ने अमिताभ बच्चन को लेकर वर्ष 2012 में फिल्म शूबाइट बनाई थी। शूबाइट कई तरह के विवादों के चलते अब तक रिलीज नहीं हुई है। शूबाइट के बाद शुजीत सरकार ने अमिताभ को लेकर फिल्म पिंक, पीकू और गुलाबो सिताबो बनाई।
शुजीत सरकार चाहते हैं कि फिल्म शूबाइट रिलीज हो। शूजीत सरकार ने कहा,शूबाइट फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है। मैं सभी को फिल्म शूबाइट दिखाना चाहता हूं कि इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने किस तरह से अपना दिल और आत्मा निकालकर रख दी थी। फिल्म शूबाइट में ओवर ड्रामा नहीं है, बल्कि इस फिल्म में तो शांति से सिर्फ एक्सप्रेशंस समझने का सीन है। शूबाइट अमिताभ बच्चन के साथ मेरा पहला सहयोग था। अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग्स की वजह से जाने जाते हैं, लेकिन इस फिल्म में वे ज्यादा संवाद करते नहीं दिखेंगे। हम चीजों को सुलझाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन यह काफी मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान निकलेगा और हम शूबाइट को रिलीज कर सकेंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
