नेटफ्लिक्स ने की मामला लीगल है के अगले सीजन की घोषणा
अभिनेता से नेता बने भोजपुरी, हिन्दी व दक्षिण भारतीय फिल्मों में नजर आ चुके रवि किशन पिछले एक महीने से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही अपनी वेब सीरीज मामला लीगल है के जरिये दर्शकों के दिलों में अलग ही जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इस हास्य से सराबोर सीरीज को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया है। ये सीरीज 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित वेब सीरीज है जिसने लोगों को खूब हंसाया। मामला लीगल है सीरीज के 8 एपिसोड हैं। इस सीरीज में पटपड़गंज जिला कोर्ट के भीतर अलग-अलग मामलों और अजीब वकीलों को स्क्रीन पर दिखाया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।
दर्शकों को ये वेब सीरीज खूब पसंद आई। मामला लीगल है वेब सीरीज में रवि किशन ने वकील वीडी त्यागी के किरदार में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। एक्टर ने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। 'मामला लीगल है सीजन 1' में रवि किशन, अनंत जोशी और निधि बिष्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब पहले सीजन के एक महीने के भीतर ही नेटफ्लिक्स ने बेहद पसंद की जाने वाली वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
