सोनाक्षी सिन्हा ने चलाया जादू
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड सीरीज ‘हीरामंडी’ का दूसरा गाना सामने आ गया है। इसका नाम ‘तिलस्मी बाहें’ है। इस गाने को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है। गाने के वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा अपने सबसे आकर्षक अवतार में दिखाई दे रही हैं। यह बेहद ही खूबसूरत गाना है जो कहानी में एक गेम चेंजर होने का वादा करता है। साथ ही ‘हीरामंडी’ से जारी किया जाने वाला यह सबसे बड़ा गाना है। अपने शानदार और अनोखे अंदाज के लिए पहजाने जाने वाले संजय लीला भंसाली इस ट्रैक के साथ एक नए आयाम को सामने लाते हैं। एक जोशीला कंपोजिशन, जो कि एनर्जी और रिदम के साथ धडक़ रहा है। इस तरह से भंसाली म्यूजिक स्टोरी टेलिंग की दुनिया में एक नया बेंचमार्क सेट कर रहे हैं। इस गाने के दिल में सोनाक्षी सिन्हा हैं, जिनकी केयरफ्री स्पिरिट और आकर्षक करने वाला चार्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचता है। सोनाक्षी सिन्हा के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण सिंगल सॉन्ग माना जा रहा है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
