श्रीकांत से सामने आया राजकुमार राव का फर्स्ट लुक
राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यह एक बायोपिक है, दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की जीवनी पर आधारित है। उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। राजकुमार राव मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला लुक राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। 'श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस वीडियो में फिल्म की पहली झलक लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस वीडियो में श्रीकांत के किरदार में राजकुमार राव का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। राजकुमार दौड़ते हुए आ रहे हैं और वीडियो के आखिर में फिल्म के शीर्षक के साथ इसकी रिलीज डेट सामने आती है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर अहम किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म के पोस्टर में राजकुमार राव स्लेटी और सफेद रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहें हैं। उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देखने को मिल रही है। फिल्म का पहला लुक काफी दमदार दिखाई दे रहा है। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। पहले इस फिल्म का नाम 'श्री' रखा गया था। लेकिन बाद में इसके नाम को बदलकर 'श्रीकांत' कर दिया गया है। अभिनेता राजकुमार ने फिल्म के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ''एक ऐसे प्रेरक जीवन की कहानी, जो आपकी आंखों को हमेशा के लिए खोल देगी। आप सभी का नजरिया बदलने आ रहा है श्रीकांत'। राजकुमार राव के अलावा फिल्म की अभिनेत्री अलाया एफ ने भी अपनी सोशल मीडिया साइट पर इस फिल्म का वीडियो साझा किया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
