त्वेसा मलिक दक्षिण अफ्रीका में संयुक्त सातवें स्थान पर
केम्पटन पार्क (दक्षिण अफ्रीका), शनिवार, 06 अप्रैल 2024। भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने दक्षिण अफ्रीका में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए एब्सा लेडीज आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में भी इवन पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त सातवें स्थान पर हैं। त्वेसा ने फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में ही अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था। उन्होंने पहले दौर की तरह दूसरे दौर में भी कड़ी परिस्थितियों के बावजूद अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने पहले दौर में भी 72 का कार्ड खेला था। टूर्नामेंट में भाग ले रही एक अन्य भारतीय खिलाड़ी रिद्धिमा दिलावरी संयुक्त 19वें स्थान पर है। उन्होंने पहले दौर में दो ओवर 74 और दूसरे दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेला। दक्षिण अफ्रीका की कीरा फ्लॉयड (67-71) और कैसेंड्रा एलेक्जेंडर (68-70) अंतिम दौर से पहले संयुक्त बढ़त पर हैं।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
