फिल्म ‘रूसलान’ का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म ‘रूसलान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आयुष शर्मा ने वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह वर्ष 2021 में प्रदर्शित सलमान खान निर्मित फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे। आयुष एक्शन अब एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘रुसलान’ में नजर आएंगे। फिल्म ‘रुसलान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘रुसलान’ के ट्रेलर की शुरुआत एक बैकग्राउंड आवाज के साथ होती है, जिसमें सुनाई देता है कि हर इंसान अपनी जिंदगी में कोई तो जंग लड़ता है। लेकिन जब लड़ाई अपनी पहचान की हो या तो वो सब कुछ हार जाता है या अपना नाम सबकी जुबान पर छोड़ जाता है।
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘रुसलान’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, आयुष, रुसलान की कड़ी मेहनत, प्रयास और समर्पण को देख सकता है। चाहे कुछ भी हो, बस अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहो। कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाएगी। भगवान आपको आशीर्वाद दें और शुभकामनाएं दें। करण बुटानी के निर्देशन में बनी ‘रुसलान’ 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। श्री सत्य साईं आर्ट्स द्वारा निर्मित इसफिल्म में सुश्री मिश्रा और जगपति बाबू की भी अहम भूमिका है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
