पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू
जौनपुर, रविवार, 07 अप्रैल 2024। उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नौ दिन के इस मेले में इस बार मेले में अधिक भीड़ होगी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि मेला क्षेत्र को एक जोन और दो सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सफाई के लिए सौ से अधिक कर्मियों को शिफ्टवार लगाया गया है, जो चौबीस घंटे सफाई करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा मेला क्षेत्र 20 सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा। मंदिर प्रबंधन की तरफ से दर्शनार्थियों को कतार बद्ध होकर दर्शन पूजन कराने की व्यवस्था की गई है। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जहां से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था के विषय में पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने कहा कि मेले की सुरक्षा में 50 महिला व पुरुष सिपाही, 01 इंस्पेक्टर, 02 सब इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है। शीतला माता धाम के प्रमुख पंडा विजय ने बताया कि इस बार यहां पर दर्शनार्थियों की भीड़ अधिक आ रही है। नवरात्र के पहले यहां पर व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार गौतम सहित संबंधित थाना के प्रभारी भी आए हुए थे। जिलाधिकारी ने कहा कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की जा रही है, गर्मी अधिक होने के कारण पीने के पानी की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की जाएगी।
Similar Post
-
दिल्ली: साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधिय ...
-
सांबा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर की 2.08 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की
जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नशा ...
-
कश्मीर: गलती से नियंत्रण रेखा पार करने वाले पाकिस्तान के नागरिक को वापस भेजा गया
श्रीनगर, शुक्रवार, 19 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले म ...
