केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री, ‘आप’ नेताओं ने उपवास रखा
चंडीगढ़, रविवार, 07 अप्रैल 2024। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक-दिवसीय अनशन के लिए शहीद भगत सिंह नगर जिले के खटकर कलां में एकत्र हुए। ‘आप’ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशव्यापी सामूहिक उपवास का आह्वान किया था।
खटकर कलां महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। केजरीवाल को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, लालजीत सिंह भुल्लर, अनमोल गगन मान और गुरुमीत सिंह खुदियां, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान तथा आनंदपुर साहिब सीट से ‘आप’ उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग, फतेहगढ़ साहिब से पार्टी उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी और ’आप’ की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बुध राम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे। ‘आप’ के कुछ स्वयंसेवकों को केजरीवाल की तस्वीर लिये देखा गया, जिनमें उन्हें सलाखों के पीछे दिखाया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
