इस फिल्मकार के साथ काम करना चाहती हैं नोरा
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नोरा फतेही, फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करना चाहती हैं। मोरक्को की रहने वाली नोरा फतेही , हिंदी फिल्मों की काफी शौकीन थी।नोरा फतेही ने जब संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास देखी तो उन्होंने भारत में हिंदी फिल्मो में काम करने का फैसला किया। नोरा फतेही ने कहा, भारत में काम करने का ख्याल संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास को देखकर ही आया था। यदि मैं किसी दिन संजय लीला भंसाली की फिल्म की अभिनेत्री बनी तो वह मेरे करियर का टर्निंग प्वाइंट होगा। मैं चाहती हूं कि वह मुझमें यकीन करें कि मैं उनकी फिल्म की अभिनेत्री बन सकती हूं।कलाकार को बस एक मौका और वह इंसान चाहिए होता है, जो आप पर भरोसा करे। नोर फतेही ने कहा, मैंने काफी डांस किया है, लेकिन भारतीय क्लासिकल डांस को इसलिए अभी तक नहीं छुआ, क्योंकि मैं चाहती थी कि जब मैं वह नृत्य करूं, तो सबसे बेस्ट लगूं और भव्य तरीके से उसे शूट किया जाए। ऐसा केवल संजय लीला भंसाली ही कर सकते हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
