गणगौर पर बनने जा रहे है 3 शुभ योग, जानिए मुहूर्त
प्रत्येक वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर पूजा होती है. उस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं, पूजा करती हैं. गणगौर का व्रत और पूजन अविवाहित लड़कियां भी करती हैं जिससे उनको मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त हो सके. इस बार गणगौर के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं.
कब है गणगौर पूजा 2024?
- हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, इस वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 अप्रैल को शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होगी. इस तिथि का समापन 11 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 03 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर देखा जाए तो इस वर्ष गणगौर पूजा 11 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को होगी. 11 अप्रैल को गणगौर पूजा के दिन रवि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग बना है. रवि योग प्रात:काल में 06:00 AM से अगले दिन 12 अप्रैल को 01:38 AM तक है. वहीं, प्रीति योग सुबह 07:19 AM तक है और उसके पश्चात् से आयुष्मान योग लगेगा. जो 12 अप्रैल को प्रात: 04:30 AM तक रहेगा. फिर सौभाग्य योग बनेगा.
गणगौर पूजा 2024 शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- चर-सामान्य: 06:06 AM से 07:41 AM तक
- लाभ-उन्नति: 07:41 AM से 09:15 AM तक
- अमृत-सर्वोत्तम: 09:15 AM से 10:49 AM तक
- शुभ-उत्तम: 12:24 PM से 01:58 PM तक
- चर-सामान्य: 05:07 PM से 06:41 PM तक
Similar Post
-
पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
देहरादून/रूद्रप्रयाग, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के रू ...
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
देहरादून, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित ...
-
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण स्थगित की गई माता वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू
जम्मू, रविवार, 22 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त् ...
