ब्लैकरॉक, एडीआईए, घरेलू फंडों ने वेदांता में हिस्सेदारी बढ़ाई
दुनिया के सबसे बड़े परिसंपत्ति प्रबंधक ब्लैकरॉक के साथ ही अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए), और घरेलू म्यूचुअल फंडों में आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड तथा निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने पिछले चार महीनों में वेदांता में अपनी हिस्सेदारी करीब दो प्रतिशत बढ़ाई है। बाजार प्रतिभागियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने समूह में अपनी हिस्सेदारी 1.2 प्रतिशत बढ़ा दी। विभाजन योजनाओं, कर्ज कम करने की कोशिश और धातुओं की बढ़ती कीमतों के कारण वेदांता के शेयर हाल में तेजी से चढ़े हैं। ऐसे में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फंडों की दिलचस्पी भी इसकी ओर बढ़ी है। एक विदेशी ब्रोकरेज हाउस के डीलर के अनुसार वेदांता में खरीदारी में काफी रुचि देखी गई है। कई विदेशी और घरेलू निवेशकों ने मजबूत बुनियाद के कारण अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके चलते दिसंबर के बाद से वेदांता का बाजार पूंजीकरण लगभग तीन अरब अमेरिकी डॉलर बढ़ा है।
Similar Post
-
प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ...
-
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार स ...
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
