एनटीपीसी ने 2024-25 में पांच गीगावाट क्षमता विस्तार का लक्ष्य
सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने सोमवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी उत्पादन क्षमता को पांच गीगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि एनटीपीसी का लक्ष्य तीन गीगावाट तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को जोड़ना है, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए उसकी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। इसके अलावा कंपनी अपनी तापीय ऊर्जा क्षमता में दो गीगावाट की वृद्धि करेगी। बयान के अनुसार एनटीपीसी ने स्वच्छ, भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा समाधान मुहैया कराने के लिए पांच गीगावाट क्षमता जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपने पोर्टफोलियो में सफलतापूर्वक 3,924 मेगावाट की नई क्षमता जोड़ी, जिससे उसकी कुल स्थापित क्षमता लगभग 76 गीगावाट हो गई। इस समय समूह की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 3.5 गीगावाट है, और 20 गीगावाट से अधिक की क्षमता निर्माणाधीन है।
Similar Post
-
प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ...
-
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार स ...
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
