अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म में बॉबी देओल
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल फिल्मकार अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि बॉबी देओल ने हाल ही में अनुराग कश्यप के साथ सच्ची घटना पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म साइन की है। बॉबी और अनुराग पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन बीच में कोई ऐसा प्रोजेक्ट नहीं आया। कुछ महीने पहले ही अनुराग ने इस फिल्म की कहानी बॉबी को सुनाई, जो बॉबी को काफी पसंद आई और उन्होंने उसके लिए अपनी स्वीकृति भी दे दी। फिल्म की कहानी दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसे एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्माताओं की योजना अगले महीने से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
