हीरामंडी: द डायमंड बाजार का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आने वाली वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसे कलाकार शामिल हैं। हीरामंडी: द डायमंड बाजार का ट्रेलर रिलीज हो गया है,जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।
हीरामंडी- द डायमंड बाजार के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आजाद भारत से पहले लाहौर के रेड लाइट एरिया की तवायफों ने किस तरह से ब्रिटिश शासनकाल की नींव को हिला कर रखा दिया। देश स्वतंत्रता संग्राम में इनका योगदान कितना अहम रहा है, वह आपको भंसाली की इस सीरीज में देखने को मिल जाएगा। हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार वेश्याओं और उनकी जिंदगी को लेकर बुनी गई है। वर्ष 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित, ‘हीरामंडी’ ‘कोठों’ में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति की कहानी को बयां करती है। हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार 01 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
