जाह्नवी कपूर ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप
बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा जाह्नवी कपूर लंबे समय से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। उनका ये रिलेशनशिप अब आधिकारिक हो गया है। पिछली रात मुंबई में फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग थी। इसके प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं। स्क्रीनिंग में जाह्नवी भी पहुंची थीं। बॉस लेडी लुक में नजर आई जाह्नवी कपूर ने व्हाइट फ्लेयर्ड पैंट, मैचिंग टॉप और हाई हील्स कैरी की। ओपन हेयर्स, ग्लोइंग मेकअप के साथ लुक पूरा किया।
वही इस दौरान हमेशा की भांति जाह्नवी कपूर गॉर्जियस लगीं। किन्तु उनके नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा। इसपर शिखर पहाड़िया का निकनेम शिखू लिखा हुआ था। पैप्स को पोज देते हुए जाह्नवी कपूर बॉयफ्रेंड के नाम लिखे हुए नेकलेस को खूब फ्लॉन्ट करती नजर आई। वो खुश दिखाई दी। जाह्नवी के इस जेस्चर ने उनके और शिखर के अफेयर को कंफर्म कर दिया है। दोनों का बॉन्ड बेहद स्ट्रॉन्ग है। अक्सर वो साथ नजर आते हैं। वही स्क्रीनिंग में जाह्नवी ने पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन संग भी पोज दिए। सोशल मीडिया पर उनके इस नेकलेस की फोटोज वायरल हो रही हैं। बता दे कि शिखर राजनीतिक परिवार से हैं। वो महाराष्ट्र के पूर्व CM सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर पेशे से बिजनेसमैन हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
