पंद्रह साल की आनंदी ने यूरोचैलेंज सेलिंग स्पर्धा में कांस्य जीता
मुंबई, बुधवार, 10 अप्रैल 2024। भारत की 15 वर्षीय आनंदी नंदन चंदावरकर ने इटली में आयोजित ओपन स्किफ यूरोचैलेंज सेलिंग (नौकायन) प्रतियोगिता मिश्रित वर्ग में कांस्य पदक जीतने के साथ लड़कियों की अंडर-17 वर्ग की स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन पांच से सात अप्रैल तक सिरकोलो वेला अरको के गार्डा ट्रेनटिनो में हुआ था। इसमें 10 देशों से लगभग 200 नौकायन खिलाड़ियों ने भाग लिया। आनंदी ने यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ यह जीत इस खेल में मेरी कड़ी मेहनत को दर्शती है। यह खेल के प्रति मेरी उत्साह को दिखाता है।’’
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
