ईद के मौके पर धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को किया याद, शेयर की तस्वीर
धर्मेंद्र, जूनियर एनटीआर, इमरान हाशमी और निम्रत कौर जैसी कई हस्तियों ने अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं। ईद के मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "ईद मुबारक''। स्टार जूनियर एनटीआर ने दूसरों के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लिखा, “ईद मुबारक, यह ईद आपके लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए।” अनुपम खेर ने ट्वीट किया, “सभी को ईद मुबारक, प्रेम, शांति और समृद्धि।” एक्ट्रेस निम्रत कौर ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "आप सभी को ईद बहुत-बहुत मुबारक।'' एक्टर इमरान हाशमी ने भी अपने फैंस को "ईद मुबारक'' कहा। सुनील शेट्टी ने सभी से एकता की भावना को बनाए रखने और दयालुता को अपनाने का निवेदन किया।
सुनील ने ट्वीट किया, “इस शुभ दिन पर, आइए एकता की भावना को संजोएं, दयालुता को अपनाएं और कृतज्ञता फैलाएं। आप सभी को सुख और समृद्धि की शुभकामनाएं, ईद मुबारक।'' स्टार अभिषेक बच्चन ने कहा, "ईद मुबारक।" गायक पापोन ने कहा, ''ईद मुबारक, ईद उल फितर की सभी को शुभकामनाएंं।'' गायक-संगीतकार अदनान सामी ने पियानो बजाते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ''ईद मुबारक'' एक्टर अरबाज खान ने कहा, "सभी को ईद मुबारक।" गायक अरमान मलिक ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने को कहा। अभिनेता साई धरम तेज ने अपने फैंस और उनके परिवार वालों को प्यार, शांति और खुशियों से भरी ईद की शुभकामनाएं दीं।'' एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। सोनाक्षी सिन्हा ने एक तस्वीर शेयर की। कैप्शन में लिखा, "ईद मुबारक''
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
