मुनव्वर के डेब्यू वेब शो ‘फस्र्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज
जानेमाने संगीतकार-रैपर बिग बॉस फेम मुनव्वर फारुकी के डेब्यू वेब शो ‘फस्र्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज हो गया है। मुनव्वर फारुकी ने ‘फस्र्ट कॉपी’ नामक एक वेब सीरीज में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की घोषणा की है। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर सीरीज का आधिकारिक टीजर जारी किया। टीजर हमें 1999 में वापस ले जाता है, जब डीवीडी का चलन बहुत बड़ा था। फि़ल्में शुक्रवार को सिनेमाघरों में आती हैं, लेकिन कई लोग आधिकारिक रिलीज़ से पहले गुरुवार को डीवीडी पर फि़ल्म की ‘पहली कॉपी’ बनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। मुनव्वर फारूकी ने कहा कि पिछले कई सालों से, मेरे फैंस हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं और मैंने जो कुछ भी किया है, उसमें मेरा समर्थन किया है। इसलिए, मैं इस साल इस प्रोजेक्ट की घोषणा करके उन्हें एक ख़ास तोहफ़ा देना चाहता था, जहां वे मेरा एक नया पक्ष देखेंगे। मैं इस पर सभी की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं। फरहान पी. जम्मा द्वारा लिखित और निर्देशित, कुर्जी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और साल्ट मीडिया द्वारा सह-निर्मित, ‘पहली कॉपी’ के टीजर नेटिजंस से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
