एयर इंडिया ने पांच नए संपर्क केंद्र किए शुरू
एयर इंडिया ने दुनिया भर में अपने ग्राहकों को सहायता प्रदान करने के लिए काहिरा और कुआलालंपुर सहित पांच स्थान पर नए संपर्क केंद्र खोले हैं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मुंबई, काहिरा और कुआलालंपुर में केंद्रों से प्रीमियम सेवाओं का प्रबंधन करने के लिए कैलिफोर्निया मुख्यालय वाली ग्राहक सहभागिता कंपनी कॉन्सेंट्रिक्स के साथ साझेदारी की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसके अलावा वाहक ने घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नोएडा और बेंगलुरु में संपर्क केंद्र संचालित करने का काम आईएनर्जाइज़र को सौंपा है। इसमें कहा गया, ‘‘ शिकायत प्रबंधन डेस्क ग्राहकों के सभी सवालों, समस्याओं का तुरंत समाधान करता है और चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करता है।’’
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
