सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ का नया पोस्टर रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या की आने वाली फिल्म ‘कंगुवा’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म कंगुवा के पोस्टर में सूर्या के किरदार के अतीत और वर्तमान की झलक दिख रही है।मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,जहां कल और आज टकराते हैं, वहां नए भविष्य की शुरुआत होती है। फिल्म कंगुवा में सूर्या पेरुमाची द्वीप के पराक्रमी योद्धा कंगा उर्फ कंगुवा के रोल में हैं। वहीं बॉबी देओल उधीरन नाम के विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में उनके अलावा दिशा पटानी, जगपति बाबू जैसे स्टार्स भी हैं।इस फिल्म को शिवा ने निर्देशित किया है। फिल्म को इसी साल रिलीज किया जाएगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
