धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’ का पोस्टर रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म ‘कुबेरा’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। धनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आनेवाली फिल्म ‘कुबेरा’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में धनुष अस्त-व्यस्त और बिखरे हुए बाल वाले लुक में नजर आ रहे हैं। धनुष को बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ एक दीवार के सामने खड़े होकर कैमरे की ओर देखते हुए दिखाया गया हैं। ‘कुबेरा’ के निर्देशक शेखर कम्मुला हैं। फिल्म कुबेर में धनुष के अलावा नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ की भी अहम भूमिका है। ‘कुबेरा’ को तमिल, तेलुगू और हिंदी में एक साथ शूट किया गया है और इसका संगीत ‘पुष्पा’ फेम देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
