जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘उलझ’ का टीजर रिलीज हो गया है। जाह्नवी कपूर ने फिल्म उलझ में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित है, जो एक यंग डिप्लोमैट सुहाना (जाह्नवी कपूर) के इर्द- गिर्द घूमती है। फिल्म में सुहाना देश और अपने खिलाफ हो रही साजिश के बीच उलझती हुईं नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
टीजर की शुरुआत सारे जहान से अच्छा की धुन से होती है। इसके बाद जाह्नवी कपूर के किरदार की एंट्री होती है, जिसकी पोस्टिंग विदेश में है। वहीं, ब्रैकग्राउंड में एक शख्स की आवाज सुनाई देती है, जो अपने देश के साथ गद्दारी करने के लिए उसे मैन्यूपुलैट करने की कोशिश करता है। टीजर के अंत में जाह्नवी कपूर एक्शन मोड में भी नजर आती हैं। उलझ में जाह्नवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुधांशू सरिया ने किया है। जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म उलझ को अमृता पांडे और विनीत जैन ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 05 जुलाई को रिलीज होगी।
Similar Post
-
ममता कुलकर्णी ने प्रशंसकों को दिखाया अपना नया परिवार
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल ममता कुलकर्ण ...
-
‘भूत बंगला’ का टीजर हुआ रिलीज
अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन ...
-
‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
फिल्म दि पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स् ...
