नीता अंबानी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका
अमृतसर, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। नीता अंबानी बृहस्पतिवार की शाम श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंची थीं। स्वर्ण मंदिर के प्रबंधक इकबाल सिंह मुखी ने शुक्रवार को बताया कि वह शाम करीब 7.30 बजे यहां पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेकने से पहले पवित्र मंदिर की ‘परिक्रमा’ की। यहां मत्था टेकने के बाद उन्होंने कड़ा प्रसाद खाया। वह स्वर्ण मंदिर के पवित्र ‘सरोवर’ के चारों ओर बने संगमरमर के गलियारे में बैठीं और गुरबानी कीर्तन भी सुना। मुखी ने बताया, ”वह रात 11.30 बजे तक स्वर्ण मंदिर परिसर में रहीं और इस दौरान उन्होंने ‘लंगर’ में भोजन भी किया।” उन्होंने कहा कि नीता अंबानी हर साल स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आती हैं।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
