सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण की जबरदस्त एंट्री
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी सिंघम सीरीज की अगली फिल्म सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में होंगे। इनके अलावा दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं। सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण की लेडी सिंघम के तौर पर एंट्री हो रही है, और वह फिल्म में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाएंगी। रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण सिंघम अजय देवगन की तरह पंजे वाला पोज करती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है, मेरी हीरो…रील में भी और रियल में भी। लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण। दीपिका पादुकोण को इस पोस्टर में पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है। उनकी आंखों पर चश्मा है और सिंघम वाला पोज है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
