लड़कियों को खेलों में बढावा दें, वे चेहरे पर मुस्कान लायेंगी : तेंदुलकर
रांची, शनिवार, 20 अप्रैल 2024। चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अभिभावकों से लड़कियों को खेलों में उतरने के लिये प्रोत्साहित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि वे उनके चेहरों पर मुस्कुराहटें लायेंगी । तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि यहां युवा फाउंडेशन की फुटबॉल खिलाड़ी लड़कियों की हौसलाअफजाई के लिये आये हैं । युवा और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन मिलकर लड़कियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण देते हैं । तेंदुलकर और अंजलि ने फुटबॉल खिलाड़ियों से बात भी की । तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ बच्चों की ऊर्जा संक्रामक होती है । मैने उन्हें कड़ी मेहनत करते और खेल का मजा लेते देखा तो मुझे अपना बचपन याद आ गया ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कई बच्चों से प्रेरणा लेता हूं क्योंकि उनके लिये यह सफर आसान नहीं था । उनके जीवन में भी कई दुश्वारियां हैं । कई बार उनका फुटबॉल खेलना माता पिता को पसंद नहीं आता । मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि बच्चों को प्रोत्साहित करें । ये बच्चे उनके चेहरे पर मुस्कान लायेंगे ।’’
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
