ट्रेलर और मारूति वैन के टकराने पर नौ लोगों की मौत
जयपुर, रविवार, 21 अप्रैल 2024। राजस्थान में झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में ट्रेलर और मारुति वैन के टकराने से रविवार को नौ लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर पचोला पास बारातियों से भरी वैन को एक तेज रफ्तार ट्रैलर ने टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। अकलेरा थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि हादसा थाने से करीब पांच किलोमीटर दूर भोपाल मार्ग पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे लोगों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन तब तक नौ लोग दम तोड़ चुके थे। मृतकों की पहचान अकलेरा के रहने वाले अशोक कुमार (24), रोहित (16), हेमराज (33), सोनू (22) , दीपक (24), रविशंकर (25), रोहित बागरी (22) और हरनावदा शाहजी (बारां) निवासी रामकृष्ण (20) के रूप में की गई है।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
