रूड ने सिटसिपास को हराकर बार्सीलोना ओपन जीता
बार्सीलोना, सोमवार, 22 अप्रैल 2024। नॉर्वे के कैस्पर रूड ने स्टेफानोस सिटसिपास से मोंटे कार्लो मास्टर्स फाइनल में मिली पिछली हार का बदला चुकता करते हुए बार्सीलोना ओपन टेनिस फाइनल में सीधे सेटों में हरा दिया । रूड ने 7 . 5, 6 . 3 से जीत दर्ज करके सत्र का पहला खिताब अपने नाम किया । वह इस साल तीन अन्य फाइनल हार चुके हैं । यह उनके कैरियर का 11वां खिताब और क्लेकोर्ट पर दसवां खिताब है । पिछली बार उन्होंने अप्रैल 2023 में एस्टोरिल में खिताब जीता था । पिछले साल फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहे रूड की नजरें अब रोलां गैरो पर खिताबी जीत दर्ज करने पर लगी है ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
